जामिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रिश्वत लेते गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर खालिद मोईन को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. मोईन को दिल्ली स्थित एक कंपनी से रिश्वत की लेने के दौरान गिरफ्तार किया गया. मोईन ने गुरुग्राम में चिन्टेल्स पैराडाइसो अपार्टमेंट को कथित तौर पर संरचनात्मक सुरक्षा प्रमाण पत्र दिया था. इस इमारत का एक हिस्सा हाल में गिर गया था जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई थी, हालांकि प्रोफेसर की गिरफ्तारी इस घटना से संबंधित नहीं है.
सीबीआई ने मेसर्स व्योम आर्किटेक्ट के प्रखर पवार और कंपनी के एक कर्मचारी आबिद खान को भी गिरफ्तार किया है. सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को दिल्ली की एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने कहा है कि ये मामला यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि प्रोफेसर सलाहकार के तौर पर बाहर भी काम करते थे उसी से जुड़ा हुआ मामला है.
अब उन तीनों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. ओखला के फेज-3 में स्थित उस कंपनी के साथ मिल कर ये लोग इमारतों को फर्जी प्रमाण पत्र दे रहे थे और बदले में शुल्क वसूलते थे. सरकारी संस्थाएं ढांचों पर सवाल खड़ा न करे, इसीलिए ये खेल किया जा रहा था. सीबीआई अब पता लगा रही है कि इन्होंने अब तक कितनी ऐसी इमारतों को इस तरीके से सर्टिफिकेट दिए हैं. गुरुग्राम के सेक्टर-109 में पिछले दिनों एक इमारत का फ्लोर गिर गया था. उस इमारत के लिए भी सर्टिफिकेट इसी प्रोफेसर ने जारी किया था. इसकी भी जांच हो रही है.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई
यूकॉस्ट द्वारा “उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन