गर्व का समाचार : नैनीताल की बेटी उपासना बोरा को मिला टाइम्स ग्रुप का सम्मान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल की बेटी उपासना बोरा Upasana Bora को बीते दिवस भारत के टॉप 40 प्रभावशाली व्यक्तियों के पुरुस्कार जो अंडर 40 की आयु में हैं , से नवाजा गया है । कल शाम ओबेराय होटल गुरुग्राम मे टाइम्स ग्रुप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे 40 वर्ष तक की आयु के नौजवानों द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे किये गये उल्लेखनीय कार्यो हेतु सम्मानित किया जिसमे उपासना बोरा आक्रेटेक्ट व इन्टिरियर डिजाइनर, फाउन्डर उपासना बोरा एण्ड एसोसियेट एवं सन्दीप अग्रवाल फाउन्डेशन Sandeep Agarwal को आक्रेटेक्चर व इन्टीरियर मे उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया ।

इसके अलावा अन्य क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने वालो को भी फिल्म अभिनेता सुनील सेट्टी द्वारा सम्मानित किया। उपासना बोरा नैनीताल के वरिष्ट अधिवक्ता श्री ज्योति प्रकाश एव सैनिक स्कूल निशांत की प्रधानाचार्य श्रीमती तारा बोरा की पुत्री है। उनकी उपलब्धि से पूरे नगर में हर्ष एवम गर्व का माहौल है । उनके परिचितों एवम शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page