राहुल गांधी ने दिया बड़े नेताओं को झटका, उत्तराखंड में भी लागू होगा एक परिवार-एक टिकट नियम

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओ को बड़ा झटका लगा है. पार्टी में परिवारवाद पर लगाम लगाने के लिए राहुल गांधी ने उत्तराखंड में भी एक परिवार-एक टिकट की नीति लागू करने का फैसला लिया है. राहुल के इस फैसले से हरीश रावत समेत परिवार के लिए टिकट मांग रहे उत्तराखंड कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को झटका लगा है.

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक परिवार के लोगों को ज्यादा टिकट देने की वकालत की थी. हालांकि गोदियाल का गांधी परिवार के करीबी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने खुलकर विरोध किया था. उन्होंने साफ़ कहा था कि परिवारवाद लगातार कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नुकसान पहुंचा रहा है. अब पंजाब की ही तर्ज पर उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भी एक परिवार से एक ही टिकट देने का नियम लागू करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page