कम हो रहा कोरोना संक्रमण तो, अस्पतालों में बढ़ रहे वायरल फीवर के मरीज
-एसटीएच में 30 फीसदी मरीज वायरल फीवर से ग्रसित
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- कोरोना संक्रमण की दरों में कमी के बाद अब अस्पतालों में अब वायरल फीवर के मरीज बढ़ रहे हैं। एसटीएच में मंगलवार को 30 फीसदी मरीज वायरल फीवर से ग्रसित मिले। इसमें बच्चों और बुजुर्गों में वायरल फीवर के मरीज ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। बदलते मौसम के कारण बुखार व जुकाम का खतरा बढ़ गया है। पिछले दिनों मौसम में हुए बदलाव की वजह से वायरल फीवर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में वायरल के मरीज ओपीडी में अधिक पहुंच रहे हैं। इसमें खरास, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। बदलते मौसम में खतरा और अधिक बढ़ रहा है। डॉक्टरों का कहना कि वायरल होने पर बिना डॉक्टरी जांच के दवाई लेना हॉनिकारक हो सकता है। डॉक्टरों की मानें तो ऐसे मौसम में हवा और पानी में बदलाव होता है, इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। बिना डॉक्टरी सलाह के मरीज को कोई भी दवाई नहीं लेनी चाहिए।
एसटीएच में पहुंच रहे 625 मरीज
मंगलवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में 625 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इसमें वायरस फीवर के कुल 190 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इसमें जनरल मेडिसन में 158 और बाल रोग विभाग में 32 बच्चे वायरल फीवर से ग्रसित मिले।
इसमें सर्दी-जुकाम, खांसी बुखार के मरीज ज्यादा है। मौसम में बदलाव की वजह से वायरल के मरीज बढ़ जाते हैं। इसमें मरीजों में बुखार के साथ हल्की खांसी, जुकाम व बुखार की दिक्कत हो रही है।-डॉ. परमजीत सिंह, फीजिशियन एसटीएच
बदलते मौसम में विशेष कर होटलों के खाने का परहेज करने चाहिए, साथ ही पानी उबाल कर पीना चाहिए। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों में वायरल का खतरा बढ़ जाता है।– डॉ. नीरज त्रिपाठी, बाल रोग विशेषज्ञ, बेस अस्पताल
खान पान के साथ बरते ये सावधानी
डॉक्टरों के अनुसार बरसात के मौसम लोगों को ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता होती है। इसमें खान पान के साथ अन्य सावधानियां भी बरतनी पड़ती है। पानी उबाल कर पीएं। ताजा भोजन और हल्का भोजन लें। बाजारों व होटलों के खाने का परहेज करें। गंदगी से दूर रहें।बारिश और धूप से बचें। वायरल फीवर से पीड़ित मरीज से दूर रहें, जिससे संक्रमण फैलने खतरा कम बना रहे। वायरल फीवर में आराम करें।वायरल फीवर के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टरी सलाह ले, और बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवाई ना लें।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun