दुःखद समाचार : सूखाताल निवासी उमा पंत का निधन , कूटा ने जताया शोक

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने सूखाताल निवासी उमा पंत 84 वर्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया है । पंकज पंत की माताजी तथा सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल के शिक्षक रहे एवं वेटरन धावक रहे स्वर्गीय के सी पंत जी की धर्म पत्नी उमा पंत पिछले कुछ समय से बीमार थी तथा वर्तमान में देहरादून में अपनी बेटी के पास रह रही थी । उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी घाट में आज दिन में 1130, बजे किया गया । सरल व्यक्तित्व की धनी उमा पंत की दो पुत्रियों तथा एक पुत्र है ।

कुमाऊं विश्वद्यालय शिक्षक संघ कूटा की तरफ से प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ विजय कुमार ,डॉ संतोष कुमार , , डॉ पैनी जोशी ,डॉ उमंग ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका पंत सहित श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बावरी एवं टीका सिंह ,ललित ढौंडियाल ,जीवन कारगेती,ने गहरा दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी है ।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page