दुःखद खबर- उत्तराखंड का एक और लाल हुआ मातृभूमि के लिए शहीद

दुःखद खबर- उत्तराखंड का एक और लाल हुआ मातृभूमि के लिए शहीद

दुःखद खबर- उत्तराखंड का एक और लाल हुआ मातृभूमि के लिए शहीद

Share this! (ख़बर साझा करें)

देश की रक्षा करते हुए जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग सीमा पर हुआ शहीद

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के एक और लाल ने मातृभूमि की रक्षा के लिए दुश्मनों से लड़ते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के सतपुली क्षेत्रान्तर्गत सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल निवासी निवासी 23 वर्षीय मनदीप सिंह नेगी पुत्र सत्यपाल सिंह जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मनों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गये हैं। मनदीप सिंह नेगी 11वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। 11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद मंदीप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्होंने लिखा है की  एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शहीद के परिजनों के साथ हम सदैव खड़े हैं। जय हिंद!

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page