दुःखद समाचार : उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का आकस्मिक निधन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया का आकस्मिक निधन हो गया है। श्री विकास धूलिया उत्तराँचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन के समाचार से प्रदेश भर में पत्रकारों सहित प्रदेश में शोक की लहर फ़ैल गयी। श्री धूलिया पत्रकारिता में अपनी निष्ठा , संवेदनशीलता और मूल्यों के लिए जाने जाते थे। उनका विनम्र सरल स्वभाव सबको जोड़ने वाला था।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। नैनीताल में पत्रकारों के संगठन एनयूजेआई से जुड़े सदस्यों ने भी उनके आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page