नैनीताल जिले में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, जाने कौन से और कहां रहेगी छुट्टी
नैनीताल ( nainilive.com)- नैनीताल जिले में राष्ट्रपति दौरे के दौरान 3 नवंबर को जिले का कोई भी स्कूल बंद नहीं रहेगा और अपने निर्धारित समय के मुताबिक ही स्कूल खुलेंगे और बंद होंगे। हालांकि 4 नवंबर को नैनीताल और भवाली नगर पालिका के अंदर आने वाले सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

4 नवंबर को राष्ट्रपति के नैनीताल से वापस जाने के कार्यक्रम के दौरान उनके रास्ते में पड़ने वाले काठगोदाम से आर्मी हेलीपेड हल्द्वानी में पड़ने वाले स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को दोपहर 1 बजे तक छुट्टी करनी होगी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने इसका बाकायदा लिखित आदेश जारी कर दिया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित
पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई