जिला बार के वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश अग्रवाल का निधन, अधिवक्ताओं ने जताया शोक
शिवांशु जोशी, नैनीताल ( nainilive.com )- जिला बार के वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश अग्रवाल का मंगलवार को दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार सुबह रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। नैनीताल के मल्लीताल ए टी आई निवासी 66 वर्षीय सर्वेश अग्रवाल बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शामिल थे। वह सिविल व फौजदारी मामलों के अच्छे अधिवक्ताओं में शामिल रहे। वह वर्ष 1977 से जिला न्यायालय में वकालत कर रहे थे। उनकी पत्नी संतोष अग्रवाल व पुत्र पुलक अग्रवाल भी जिला न्यायालय में वकालत करते है। वह अपने पीछे पत्नी व पुत्र छोड़ गये है। उनके निधन पर मंगलवार को जिला न्यायलय के अधिवक्ताओ शोक जताते न्यायिक कार्यो से विरत रहे।

अग्रवाल के निधन पर जिला बार एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह, सचिव दीपक रूवाली, जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील शर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता बीसी पाल, डीके मुनगली, भुवन मेलकानी,हरिशंकर कंसल, राजेन्द्र पाठक, संजय सुयाल, तरुण चंद्रा, उमेश कांडपाल, मनीष कांडपाल, हेमा शर्मा, किरन आर्य, मेघा उप्रेती, स्वाति परिहार, प्रदीप परगाई, राजू परगाई, रवि आर्य, ज्योति प्रकाश, ओमकार गोस्वामी, अरुण बिष्ट, मनीष जोशी, कैलाश जोशी, हरीश भट्ट, कैलाश बल्यूटिया, संजय कुमार ‘संजू’, अखिलेश साह, दीपक तिवारी, पंकज कुलौरा, बीके सांगुड़ी, राजेश चंदोला, सुनील पंत, जीएस पंत, पूरन चन्द्र जोशी, संजय त्रिपाठी, राकेश सुयाल, ललित जोशी, प्रमोद बहुगुणा, पंकज कुमार, घनश्याम पंत, भानु प्रताप मौनी, सुभाष जोशी, प्रमोद कुमार, शिवांशु जोशी, शारिक अली खान, ललित रावत, दीपक तिवाड़ी, दीपक दानू , शंकर चौहान, दयाकिशन पोखरिया, शरत साह, नवीन चंद, रोहित साह, भरत मेहरा, मो. दानिश, समीर खान, प्रमोद तिवारी, नीरज कुमार, मो. खुर्शीद, प्रमोद कुमार, अनुराग बिसारिया आदि ने शोक व्यक्त किया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल
Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान