केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक मतों से विजयी होने पर दी शुभकामनाएं

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com)- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ऐतिहासिक मतों से विजई होने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है साथ ही चंपावत की जनता का आभार व्यक्त किया है। श्री भट्ट ने कहा की गोल्ज्यू की धरती में मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद से जनता के अपार समर्थन ने मुख्यमंत्री धामी को सुशासन और विकास के लिए ऐतिहासिक समर्थन दिया है।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समग्र विकास के संकल्प को लेकर चल रहे युवा यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कि यह ऐतिहासिक विजय भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सुशासन और विकास के संकल्प पर जनता की मुहर है।

यह भी पढ़ें 👉  वनस्पति विज्ञान विभाग डी.एस.बी. परिसर नैनीताल में मनाया गया पृथ्वी दिवस

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page