जिला बार एसोसिएशन चुनाव में पहले दिन बिके छह फार्म

Share this! (ख़बर साझा करें)

एक बार एक वोट का नियम सख्ती से होगा लागू

नैनीताल ( nainilive.com )- जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन पत्रों की बिक्री की शुरुवात हो गयी। जहा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर एक-एक सचिव पद पर दो उपसचिव पद पर एक कार्यकारणी सदस्य के लिये एक फार्म बिका। गुरुवार को कुल छह फार्म प्रत्याशियों द्वारा लिये गये शुक्रवार को फार्म लेने का अंतिम दिन है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही

वही मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि इस बार जिला बार के चुनाव में एक बार एक वोट के सिद्धांत का सख्ती से पालन किया जायेगा। कहा कि हल्द्वानी रामनगर सहित अन्य बार एसोसिएशनो से वहा पंजीकृत अधिवक्ताओ व उनके द्वारा किये गये मतदान की जानकारी लेने के साथ ही अधिवक्ताओ से अंडरटेकिंग ली जायेगी। यदि किसी अधिवक्ता द्वारा दो जगह मतदान करने की जानकारी सामने आती है तो ऐसे अधिवक्ताओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाने के साथ ही बार काउंसिल को इसकी जानकारी दी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला सह निर्वाचन अधिकारी बी के सांगुड़ी ओंकार गोस्वामी प्रमोद बहुगुणा शिवांशु जोशी बार क्लर्क गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page