मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अत्याधुनिक बास्केटबाल मैदान बनवाए जाने पर खेल प्रेमियों ने बांटी मिठाई

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- आज डीएसए मैदान नैनीताल में पाली प्रोपाईलीन टाइल द्वारा निर्मित अत्याधुनिक प्रकार के बास्केटबॉल मैदान बनवाए जाने पर खेल प्रेमियों द्वारा मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान दर्जनों की संख्या में उपस्थित खिलाड़ियों द्वारा विधायक प्रतिनिधि मोहित आर्या को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तैयारी करने हेतु क्रिकेट पिच एवं बालीबाल मैदान बनवाने हेतु मांग पत्र मोहित आर्या को सौंपा गया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ माह पूर्व नैनीताल प्रवास के दौरान खिलाड़ियों के बीच जाकर मुलाकात की थी। जिस दौरान खिलाड़ियों द्वारा जीर्ण क्षीर्ण बास्केट बॉल मैदान को नया बनवाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया था। मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत जिलाधिकारी नैनीताल को इस संबंध में निर्देशित भी किया गया इस क्रम में अब मैदान बनकर तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित

सामाजिक कार्यकर्ता हरीश राणा ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश भर में खिलाड़ियों हेतु खेल सुविधाओं को बड़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा संबंधित निर्माण इकाइयों को अतिशीघ्र गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

वी विहान क्लब से जुड़े अधिवक्ता एवं खिलाड़ी प्रदीप उप्रेती ने बताया कि इतने कम समय में बास्केटबाल मैदान बनाए जाने पर खेल प्रेमियों का एक प्रतिनिधिमंडल अतिशीघ्र जिलाधिकारी नैनीताल के पास भी धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

इस दौरान रवि प्रकाश जोशी, हरीश जोशी, संजय कुमार, विनोद कनारी, बिलाल अहमद, अभिषेक कुमार, प्रमोद कुमार, सुमित रौतेला, मुकेश कुमार, तनवीर अहमद, संतोष कुमार, जुनैद, डाक्टर अंसारी, शुभान, प्रथम चंद्रा, इबाद, दीपक सिंह आदि खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page