यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुरू, भारत ने सभी से संयम बरतने की अपील की
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है. रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ेगा. राष्ट्रपति की सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद पुतिन ने यह घोषणा की और इसी के साथ मॉस्को समर्थित विद्रोहियों और यूक्रेनी बलों के बीच संघर्ष के लिए रूस के खुलकर बल और हथियार भेजने का रास्ता साफ हो गया है. पुतिन के इस फैसले की अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसा देशों ने निंदा की है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक शुरू हो चुकी है. पश्चिमी देशों को इस बात का डर है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है और वह पूर्वी यूक्रेन में झड़पों को हमला करने के लिए बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में ब्रिटेन ने कहा है कि रूस को यूक्रेन के दो हिस्सों को अलग देश का मान्यता देने वाला फैसला वापस लेना चाहिए. भारत ने कहा, ”तत्काल प्राथमिकता रूस-यूक्रेन संकट को कम करना है. हम सैन्य वृद्धि बर्दाश्त नहीं कर सकते. हम हर तरफ से संयम बरतने का आह्वान करते हैं. हमें विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल कूटनीतिक बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है. हमें तनाव को कम करने की कोशिश करने वाली पार्टियों द्वारा की गई हालिया पहलों को जगह देने की जरूरत है.”

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun