राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट
Nainital ( nainilive.com )- आगामी होली एवं रमज़ान त्योहार के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु राज्य सरकार के निर्देश पर नैनीताल जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड सचिन कुर्वे तथा जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊँ मंडल डा0 राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान हल्दुआ फॉरेस्ट चेकपोस्ट रामनगर में आपूर्ति वाहनों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। तीन दर्जन से अधिक वाहनों की जांच में दूध, पनीर, ब्रेड, नमकीन एवं बेकरी रस्क सहित कुल 9 खाद्य नमूने जांच हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 3 विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए, जबकि संदिग्ध व अस्वच्छ परिस्थितियों में लाया जा रहा लगभग आधा क्विंटल पनीर नष्ट कराया गया।
इसके बाद टीम ने रामनगर रोड स्थित 5 होटल-ढाबों का निरीक्षण किया, जहां अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। शिवलालपुर पांडे क्षेत्र में रिटेल प्रतिष्ठानों को भी संदिग्ध खाद्य सामग्री न बेचने और लाइसेंस/पंजीकरण नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण तिथि, उपयोग अवधि और एफएसएसएआई लाइसेंस अवश्य जांचें तथा किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना विभाग को दें।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल
Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान