सुशीला तिवारी में कोरोना मरीजों को खाने को मिली फंगस लगी ब्रेड, शिकायत पर जिलाधिकारी ने लिया कड़ा एक्शन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क, हल्द्वानी (nainilive.com )- डा0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय मे भर्ती कोरोना मरीजों द्वारा गुरूवार प्रातः फंगस लगी बे्रड देने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा विरेन्द्र बिष्ट को जांच करने हेतु एसटीएच भेजा।


जिलाधिकारी के निर्देशों पर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा श्री बिष्ट अपने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ एसटीएच पहुचे जहां उन्होने मरीजों से वार्ता की व चिकित्सालय के किचन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने किचन मे बनाये जा रहे भोजन व उपलब्ध बे्रड की जांच व परीक्षण किया। निरीक्षण दौरान किचन में मि. पेपर ब्रांन्ड की बे्रड पाई गई जिसमें 3 अगस्त से पूर्व इस्तेमाल करने की तारीख लिखी हुई थी तथा किचन मे फंगस लगी बे्रड नही पाई गई।
किचन संचालक देवकीनन्दन द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन ताजी बे्रेड लाई जाती हैं। अभिहित अधिकारी, खादय सुरक्षा अधिकारी द्वारा किचन की गहनता से निरीक्षण करने पर किचन की गंदगी पाई गई जिस पर खाद्य अधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 27 और धारा 56 के तहत अर्थदण्ड संस्तुति कर अपर जिलाधिकारी को भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन के भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर पुत्र की कटी 1.50 लाख की आरसी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page