31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाया जा रहा अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवम उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक अभियान चलाये जा रहे है । जिसमें हक हमारा भी तो है@75 कारागार एवं बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध बंदियों के लिए कार्यक्रम है व एंपावरमेंट ऑफ सिटीजन थ्रू लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।


जिसके तरह 31 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्रों में पीएलबी द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया , जिसमें आमजन को कानूनी अधिकारों व उनके अधिकारों की जानकारी दी गई । एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीनियर सिविल जज शमा परवीन द्वारा पी एल वी की टीम गठित कर दूरस्थ क्षेत्रों में घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  ईद पर्व एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत दुपहिया वाहनों हेतु विशेष यातायात व्यवस्था लागू


1 नवंबर से पीएलबी यो द्वारा डोर टू डोर घर घर जाकर ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमे रामगढ़, पंगुट , सोड़ ,भीमताल ,बेतालघाट, मझेड़ा, कोटाबाग जेसे ग्रामीण क्षेत्र सम्मिलित है । प्रत्येक दिन डोर टू डोर एवम कानूनी साक्षरता शिविर व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जानें है, जिसमें कारागार में बंदियों को विधिक सहायता प्रदान किए जाएंगे । एवम 12 नवंबर को वृहद लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें लंबित विवादों का निपटारा किया जाएगा 13 नवंबर को कार्यक्रमों का समापन विधिवत किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page