मसूरी और देहरादून की सड़कों की स्थिति को लेकर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी , कसे अधिकारियों के पेच

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय स्थित सभागार में मसूरी और देहरादून की सड़कों की स्थिति के सुधारीकरण और गड्ढा मुक्त करने के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने सड़कों की दुर्गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागों को 2 दिन में (शुक्रवार तक) देहरादून और मसूरी की प्रत्येक सड़क का डेटवाइज कंप्लीशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए एडवर्स एंट्री भी दिए जाने की बात भी कही।

मुख्य सचिव ने मसूरी में सड़कों के साथ बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन में भविष्य में दिए जाने वाले कनेक्शनों के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए जिससे दोबारा सड़कें न खोदनी पड़ें। उन्होंने मसूरी मालरोड के सौंदर्यीकरण के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के साथ ही कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान निकाल कर कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सभी कार्यों की प्रत्येक सप्ताह मीटिंग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान

मुख्य सचिव ने कहा कि लापरवाही बरते जाने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी, साथ ही ऐडवर्स एंट्री दी जाएगी। इस अवसर पर सचिव श्री अरविंद सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी देहरादून सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती सोनिका सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page