नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्या पर हुआ जानलेवा हमला

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर आज बेतालघाट अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि तुरंत ही उन्होंने हमला करने वाले व्यक्ति को प्रतिरोध के साथ रोक दिया , लेकिन बचाव के दौरान इस हमले में संजीव आर्य के बाएं हाथ में चोट आई है ।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक संजीव आर्या आज बेतालघाट में बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में मौजूद थे। पार्क में अम्बेडकर जयंती के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे ठीक उसी समय एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया । हमला करने वाला व्यक्ति पास के गांव घिरौली के तोक जावा का रहने वाला व्यक्ति प्रेम राम के रूप में पहचान हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

बीच बचाव के बावजूद संजीव आर्य के बाएं हाथ में हल्की चोट आई है । बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है ।  जिसके खिलाफ फिलहाल कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है ।  घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है । हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है । घटना के बाद आरोपी की पत्नी अपने बच्चे के साथ मौके पर पहुंची वह अपने पति की मेडिकल रिपोर्ट भी साथ में लाई थी । उसने रोते हुए पूर्व विधायक से मांफी मांगी और पति को जेल न भेजने की मांग की । पूर्व विधायक ने कहा कि उनके मन में कोई बैर भाव नहीं है और वे कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page