नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन 2022 को मनाया जाएगा बड़े हर्षोल्लास एवं भव्ययता के साथ- डीएम गर्ब्याल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जिला कार्यालय के सभागार नैनीताल मे 28 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाले नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश । उन्होंने कहा कि अगले 2 वर्षों में कोविड-19 के कारण नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन का आयोजन नहीं हो पाया है इसलिए आगामी 28 अगस्त 2022 मे कार्यक्रम को बड़े हर्षोल्लास एवं भव्ययता के साथ मनाया जाएगा,। जिसमें केन्या नेपाल एवं अन्य प्रदेशों से प्रतिभागियों की आने की संभावना है। उन्होंने संबंधित को अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कार्यक्रम की मेहत्ता को देखते हुए दिये गये दायित्वो को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।


नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन 2022 का आयोजन तल्लीताल ,से होते हुए माल रोड, बिरला हाउस, किलबरी, सेंट मैरी होते हुए फांसी गधेरा लोवर रोड से पंत पार्क नैनीताल में समापन होगा । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page