तिरंगा यात्रा में गूंजा शौर्य का शोर, वीरता का सम्मान – देशभक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- हमारे सैनिकों के शौर्य की बदौलत मिशन सिंदूर की सफलता और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में चलाए गए इस ऐतिहासिक ऑपरेशन ने भारत की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति और संकल्प को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। इसी गौरव को समर्पित करते हुए पूरे देश में तिरंगा यात्राओं का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 22 मई 2025 को प्रातः 11 बजे, पंत पार्क, नैनीताल से एक भव्य, विशाल और अविस्मरणीय तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो देशभक्ति के नारों और जोश के साथ तल्लीताल गांधी चौक तक पहुंची।

इस आयोजन का उद्देश्य नैनीताल के विद्यालयों के बच्चों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना का जागरण करना था। हाथों में लहराते तिरंगे, होंठों पर देशभक्ति के गीत, और आंखों में गर्व की चमक के साथ जब बच्चे आगे बढ़े, तो नैनीताल की वादियां “जय भारत, जय वीर जवान” के नारों से गूंज उठीं। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने किया, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से यह आयोजन सफल और प्रेरणादायक बन पाया। उन्होंने इसे “एक नई पीढ़ी में देश के प्रति कर्तव्यबोध और समर्पण जगाने का उत्सव” बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने भी पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ भागीदारी निभाई। विशेष रूप से नितिन कार्की,विक्रम राठौर,मोहित साह,निखिल बिष्ट,ज्योति ढौंडियाल, आशीष बजाज,हर्षित पंत,मनीष बवाड़ी,अंशु आर्या,आशा आर्या, वाजदा आर्या,मनोज पंत,भारत मेहरा, आयुष भण्डारी,कमल जोशी और प्रखर रावत ने आयोजन की हर व्यवस्था में सक्रिय योगदान दिया और तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल की कड़ी चेतावनी के बावजूद भी नाबालिग को दे रहे हैं अभिभावक वाहन , अब लालकुआं में मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा,वरिष्ठ भाजपा नेत्री बिमला अधिकारी,सलाहकार मंडी परिषद श्री मनोज जोशी,रीना मेहरा,जीवंती भट्ट,विनीता पांडे,कविता गंगोला,प्रेमा अधिकारी,दीपिका बिनवाल,प्रगति जैन,सुमन माहोरी,आरती बिष्ट,सभासद लता दफोटी,सभासद काजल आर्या,राधा खोलिया,आनंद बिष्ट,अरविंद पडियार,भूपेंद्र बिष्ट,सभासद भगवत रावत,सभासद मनोज जगाती,विकास जोशी,मनोज पवार,पंकज भट्ट,भुवन आर्या,राहुल नेगी,विकास जोशी,विक्रम रावत,बच्ची आर्या,संतोष कुमार सहित नगर के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक निखिल बिष्ट जी सहसंयोजक ज्योति ढ़ोडियाल जी व मनोज कुमार जी मुख्य रूप से भूमिका निभाई गई . नैनीताल की फिजाओं में आज गूंजा – “शौर्य का शोर चारों ओर… वीरता का मान, देश की जयजयकार!”
यह यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम की एक जीवंत मिसाल बन गई।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page