नैनीताल विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर प्रतीक जैन ने किया ई.वी.एम. मशीन का निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- रिटर्निंग आफिसर विधानसभा 58 प्रतीक जैन ने तहसील नैनीताल मे स्थापित ई.वी.एम. मशीन का निरीक्षण कर मशीन का जायजा लिया, जिसमे कुल 710 डैमो वोट दर्ज किये जा चुके है। ईवीएम मशीन की डेमोस्टेªशन मे ईवीएम मशीन की सत्यता की जांच हेतु उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप सिह नेगी,द्वारा ईवीएम मे डैमो वोट भी किया गया। विधानसभा 58 हेतु 2 दिसम्बर से डेमोस्टेªशन हेतु मोबाइल वैन भी संचालित है जिसमे कुल चयनित 137 स्थानो मे से 122 स्थानों पर आज तक 1540 डैमो वोट दर्ज की जा चुकी है।


निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा वहां उपस्थित आमजनता से भी अपना-अपना डैमो वोट किये जाने हेतु अपील की गई तथा सहायक रिटर्निंग आफिसर/तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि तहसील कार्यालय मे आने-जाने वाली आम जनता को भी ईवीएम मशीन डैमोस्टेशन मे डैमो वोट डालने हेतु जागरूक करने के साथ ही तहसील मे कार्यरत काार्मिकों को भी ईवीएम मशीन पर अपना डैमो वोट दर्ज किये जाने हेतु निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page