सौतेले पिता ने मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- रिश्तों को शर्मसार करते हुए सौतेले पिता द्वारा मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने जुबान खोलने पर उसे जान से मार डालने की धमकी दी। तीन माह के बाद दो दिन पहले भेद खुला तो पीड़िता की मां अपने पति के खिलाफ तहरीर लेकर हल्द्वानी कोतवाली जा पहुंची। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न सिर्फ आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, बल्कि उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया।

पुलिस के अनुसार कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में एक महिला अपनी चार बेटियों के साथ रहती है। किसी कारण के चलते महिला ने दूसरी शादी की थी। चारों बेटियां महिला के पहले पति से हैं। जबकि दूसरा पति बेरोजगार और नशे का आदी है। मामला बीते अगस्त की 10 तारीख का है। उस रोज महिला घर से बाहर गई हुई थी। अन्य तीन बेटियां भी घर में नहीं थीं। घर में केवल 13 साल की एक बेटी थी। इसी बीच सौतेला पिता घर पहुंचा और नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने इस बात का जिक्र किसी से किया तो वह उसे जान से मार देगा। वारदात के रोज उसने मासूम की पिटाई भी की।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page