हल्द्वानी में चालान के विरोध में ट्रकों का चक्का जाम
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- पुलिस और सीपीयू की चालानी कार्रवाई के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने रविवार से तीन दिवसीय (12-14 सितंबर तक) विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ट्रांसपोर्टरों ने नैनीताल रोड स्थित रानीबाग-भीमताल मोड़ पर मालवाहक वाहनों का चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पहले दिन ही कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में सब्जी, राशन व अन्य उपयोगी सामान की आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं, अल्मोड़ा में सोमवार को पूर्ण रूप से चक्का जाम रहेगा।
संयुक्त मोर्चा देवभूमि ट्रक ऑनर्स यूनियन के आह्वान पर मालवाहक वाहन स्वामियों ने रानीबाग-भीमताल मोड़ पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पर्वतीय रूट बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत पर हर बैरियर, चौकी पर चेकिंग के नाम पर वसूली की जाती है। यदि कागजात पूरे होते हैं तो भी बेवजह चालान कर दिए जाते हैं। आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस, थाना पुलिस और सीपीयू द्वारा किए जाने वाले रोजाना के चालानों से ट्रांसपोर्टरों का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है और वाहन स्वामियों का जीना मुश्किल हो गया है। पुलिस व सीपीयू द्वारा चालान करना तो समझ से परे है।

लिखित आश्वासन पर ही मानेंगे
यूनियन के पदाधिकारियों राजकुमार नेगी, दयाकिशन शर्मा, मुन्ना बिष्ट, हिमांशु, करन बोरा, नरेंद्र सिंह लोहनी ने कहा कि जब तक पुलिस अधिकारी यह उत्पीड़ानात्मक कार्रवाई नहीं होने का लिखित आश्वासन नहीं देते हैं, तब तक वाहनों का चक्का जाम रहेगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट