दुखद : भाजपा के समर्पित युवा नेता आशीष कटियार का असामयिक निधन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – नैनीताल निवासी 27 वर्षीय आशीष कटियार अपने साथी ललित के साथ सोमवार को परिवार के किसी बीमार सदस्य के लिए दवा लेने के लिए स्कूटी से रामपुर गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लौटते समय स्वार में अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई और साथी घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके परिवार को इसकी सुचना दी । रात में ही पालिका के नामित सभासद राहुल पुजारी समेत अन्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। आशीष के शव को नैनीताल लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने केंद्रीय बजट को बताया सराहनीय, प्रदेश को दिये प्रोत्साहन से मिल सकता है फायदा

आशीष अपने पीछे माता पिता, पत्नी, चार साल बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना पर शहर के वाल्मीकि समुदाय शोक में डूब गया। उनके निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व विधायक सरिता आर्य, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, शांति मेहरा, गोपाल रावत, वाल्मीकि समुदाय के दिनेश कटियार, गिरीश भैया, ओमप्रकाश भैया समेत अन्य ने गहरा शोक प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page