दिवाली पर परिवहन निगम दिल्ली व देहरादून के लिये बढ़ायेगा अतिरिक्त बसें

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- दिवाली के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रति वर्ष दिल्ली व देहरादून की यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज इस बार भी अतिरिक्त बसों का प्रावधान कर लिया। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बरेली के लिए डिपो की आठ बसें चलती हैं। इसमें से तीन बसों को दिल्ली व देहरादून के लिए भेजा जाएगा। इधर, बरेली को जाने वाली बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि साथ ही सभी बसें ऑनरोड रहेंगी ताकि कहीं भी बसों की जरुरत होगी तो उनका प्रयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page