केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जताया विधायक हरबंस कपूर के निधन पर शोक

हरबंस कपूर विधायक

हरबंस कपूर विधायक

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में विधायक तथा उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि श्री हरबंस कपूर हमारे मार्गदर्शक के रुप में हमेशा अपना सानिध्य देते आए, श्री भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उद्गार व्यक्त किए।


श्री भट्ट ने कहा कि 8 बार के विधायक और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति में अपना अनुकरणीय स्थान देने वाले श्री कपूर जी का निधन भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है और वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं श्री कपूर जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें सरकार और पूरी पार्टी इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page