तेज बारिश के बावजूद जारी रहा संघ स्वयंसेवकों का कोरोना काल में सेवा अभियान
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का कोरोना काल में जारी सेवा अभियान आज भी भीषण बारिश के बावजूद जारी रहा। बीते रात्रि से ही नैनीताल सहित हल्द्वानी और आस पास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश के बावजूद भी संघ स्वयंसेवकों का सेवा कार्य निर्बाध रूप से जारी रहा। नैनीताल में संघ स्वयंसेवकों ने आज भी आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण अभियान जारी रखा। आज तल्लीताल पुलिस बूथ , तल्लीताल बाजार में फार्मेसी शॉप्स , मॉल रोड में गैस ऑफिस , मल्लीताल पुलिस बूथ सहित वक्सीनेशन सेंटर में फ्रंट लाइन वर्कर्स को भारी बारिश के बीच काढ़ा वितरित किया गया। आज के इस अभियान में जिला ज्वाइन आरएसएस प्रमुख दरबान सिंह , संतोष कुमार , विक्रम राठौर और आयुष भंडारी शामिल थे।

वहीँ हल्द्वानी में भी संघ स्वयंसेवकों द्वारा भोजन वितरण का कार्यक्रम जारी रखा गया। सवेरे से ही जारी तेज बारिश के बीच होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए शुरू भोजन पैकेट कार्यक्रम आज भी जारी रहा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन
Nainital : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हुई कड़ी कार्यवाही , सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 4,20,000 का लगा अर्थ दण्ड
राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट