उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पर्यावरण विज्ञान के शिक्षार्थियों ने किया नमामि गंगे अनुसंधान केन्द्र, एम्स ऋषिकेश का भ्रमण

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.एस.सी.पर्यावरण विज्ञान विषय की पं. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में चल रही कार्यशाला के दौरान नमामि गंगे अनुसंधान केन्द्र, एम्स ऋषिकेश का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पर्यावरण विज्ञान के परिवेक्षक सहायक प्राध्यापक डॉ. बीना तिवारी फुलारा एवं डॉ. कृष्ण कुमार टम्टा ने बताया भ्रमण के अन्तर्गत शिक्षार्थियों को विभागाध्यक्षा प्रो अनिशा आशिफ मिर्ज़ा ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के विषय मे विस्तृत जानकारी दी तत्पश्चात प्रो. मनीषा नैथानी तथा डॉ. प्रशांत चौहान जी के द्वारा शिक्षार्थियों को नमामि गंगे लैब मे सभी उपकरणों के विषय मे विस्तारपूर्वक समझाया गया तथा कुछ जल नमूनों का विश्लेषण करके दिखाया गया शिक्षार्थियों ने high performance liquid cromatography यूनिट की कार्यविधि को विस्तार से समझाया गया. साथ ही बताया गया कि बैक्टेरिओफास को क़िसी जल सैम्पल से कैसे अलग किया जाता है तथा हम किस प्रकार अपनी प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बड़ा सकते है. इस दौरान आशीष कोठरी एवं अंकुर कुमार का विशेष सहयोग रहा.

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. फुलारा द्वारा प्रोफेसर जी.के. ढींगरा संकायाध्यक्ष विज्ञान श्री देव सुमन विश्वविद्यालय पं. एल. एम. एस. परिसर ऋषिकेश, डॉ. प्रशांत नमामि गंगे अनुसंधान केन्द्र, एम्स ऋषिकेश एवं अन्य‌ सभी काे धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page