उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह के रूप में मिले दसवां न्यायाधीश

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह के रूप में दसवां न्यायाधीश मिल गया है। उच्च न्यायालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. नरेंद्र ने अतिरिक्त न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर न्यायालय के सभी न्यायाधीश मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण से पूर्व रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित भारत सरकार के विधि मंत्रालय की अधिसूचना पढ़ी। इसके बाद राज्यपाल द्वारा मुख्य न्यायाधीश को प्रेषित पत्र का वाचन किया गया। आवश्यक औपचारिकताओं के पश्चात न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

नैनीताल निवासी न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह ने सेंट जोसेफ्स कॉलेज, नैनीताल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इंटरमीडिएट बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल से तथा स्नातक दिल्ली के करोरीमल कॉलेज से किया। उन्होंने अल्मोड़ा लॉ कॉलेज से विधि की डिग्री प्राप्त कर उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट द्वारा "उत्तराखंड के जल संसाधन विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व एवं वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.सी.एस. रावत ने न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page