वाल्मीकि आश्रम मल्लीताल में आयोजित हुआ पगड़ी सम्मान समारोह

Share this! (ख़बर साझा करें)


न्यूज डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस की तैयारियां वाल्मीकि आश्रम नैनीताल में जोरों शोरों से चल रही है इसी कार्यक्रम में आज दिनांक 8.10. 2022 को वाल्मीकि आश्रम नैनीताल द्वारा वाल्मीकि समाज नैनीताल के गणमान्य व्यक्तियों सहित समाज के चौधरी प्रधानों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय मोहन सिंह नेगी का आश्रम समिति द्वारा माल्यार्पण कर एवं समाज का प्रतिक चिन्ह पगड़ी बांध कर स्वागत किया। वाल्मीकि आश्रम समिति मल्लीताल की ओर से अध्यक्ष मुकेश मर्दान, महासचिव विकास मर्दान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजारामजी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप भारती ,कोषाध्यक्ष विपिन सहदेव,उपसचिव अनिल भारती,आश्रम समिति मल्लीताल द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं पगड़ी बांध कर सम्मान किया गया जिसमे मनोनीत सभासद राहुल पुजारी, सफाई कर्मचारि संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ,सेवा दल अध्यक्ष मनोज बेदी ,वाल्मीकि पंचायत सभा सचिव प्रदीप सहदेव, जिला अध्यक्ष भावाधस मनोज पवार, उपसचिव वाल्मीकि सभा रोहित केसले, राम सिंह ,गोविंद गोड , शुभम , रोहन पंडित,अनिल कटियार , ध्रुव मार्दंन, रितिक प्रसाद, एवं अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page