मौसम अपडेट – उत्तराखंड मौसम का बदला रहेगा मिजाज ,इन जनपदों में गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में बारिश का दौर जारी है वहीं मैदानी इलाकों में सोमवार को बारिश थमने तेज चलते उमस बढ़ गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है वहीं मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। वही तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के देहरादून नैनीताल उधम सिंह नगर टिहरी और चंपावत जिले के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है इसके अलावा उत्तरकाशी पौड़ी रुद्रप्रयाग चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने तथा गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तेज दौर की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक मुताबिक 7 जुलाई तक मौसम इसी तरह का बने रहने का पूर्वानुमान है फिलहाल मानसून सामान्य चल रहा है 9 और 10 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण

पिछले 24 घंटे के भीतर पिथौरागढ़ के डीडीहाट में सबसे अधिक 57mm वर्षा दर्ज की गई वही कनालीछीना में 47.5 साल में 44 ,जौलजीबी में 42.5 हल्द्वानी में 18 कौसानी में 17 खटीमा में 17 सोनप्रयाग में 30 समेत कुमाऊं और गढ़वाल के अनेक शहरों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page