उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में वर्चुअल लैब की उपयोगिता को लेकर वर्कशॉप का हुआ आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive. com ) – बीते दिवस 3 फरवरी 2022 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा द्वारा व   आईआईटी दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में वर्चुअल लैब पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया । कंप्यूटर विज्ञान विद्याशाखा के प्रभारी निदेशक डॉ. जितेंद्र पांडे ने वर्चुअल लैब्स की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा आईआईटी दिल्ली के रिसोर्स पर्सन डॉक्टर प्रतीक शर्मा के द्वारा आई.आई. टी. दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे वर्चुअल लैब के प्रोग्राम को कैसे विभिन्न छात्रों द्वारा किया जा सकता है इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा उन्होंने अन्य आई. आई .टी. वह अमृता यूनिवर्सिटी आदि के द्वारा तैयार किए गए वर्चुअल लैब्स  के मॉड्यूल पर विस्तार से जानकारी दी ।

उनके द्वारा बताया गया कि  वर्चुअल लैब्स के माध्यम से मैकेनिकल केमिस्ट्री, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग आदि में वर्चुअल प्रयोगात्मक परीक्षण किए जा सकते हैं जिसे छात्र घर बैठ कर ही वर्चुअल लैब के माध्यम से प्रयोगात्मक परीक्षण कर सकते हैं । इसके लिए फिजिकली छात्र को लैब में उपस्थित होना आवश्यक की नहीं है । छात्र अपनी सुविधा अनुसार कभी भी प्रयोगात्मक परीक्षण को घर पर ही रहकर कर सकते  है तथा प्रयोगात्मक परीक्षण के पश्चात प्रयोगात्मक परीक्षण का आउटपुट भी देख सकते है |

यह भी पढ़ें 👉  पदोन्नति के उपरांत एसपी विजिलेंस/ सीबीसीआईडी हल्द्वानी स्थानान्तरण होने पर नैनीताल पुलिस ने दी दीपशिखा अग्रवाल को भावभीनी विदाई


वर्कशॉप के अंत में छात्रों द्वारा प्रश्न पूछे गए जिनका समाधान आईआईटी दिल्ली के डॉक्टर प्रतीक शर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आशुतोष कुमार भट्ट, बालम दफौटी व डॉक्टर पार्थ गौतम द्वारा किया गया |

यह भी पढ़ें 👉  माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने केंद्रीय बजट को बताया सराहनीय, प्रदेश को दिये प्रोत्साहन से मिल सकता है फायदा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page