युवा नेता नवीन जोशी कन्नू ने पेश की भाजपा नैनीताल नगर अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- भाजपा नैनीताल नगर अध्यक्ष के लिए युवा नेता नवीन जोशी कन्नू ने नैनीताल नगर अध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश की है । नवीन जोशी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और बीते कई वर्षों से सक्रिय तौर पर पार्टी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं । बताते चलें कि नवीन जोशी विगत चुनाव में नगर पालिका परिषद नैनीताल के नैनीताल क्लब वार्ड संख्या 10 से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह पर सभासद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। समाज में अपनी एक साफ और ईमानदार छवि भी रखते हैं। वर्तमान में भाजपा मंडल नैनीताल के आई टी सैल के संयोजक और मल्लीताल बाजार शक्ति केंद्र के प्रभारी भी हैं। पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी परिसर उपाध्यक्ष, नगर सह- मंत्री, नगर उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। पूर्व में डी.एस.बी. परिसर नैनीताल कुमाऊं विश्विद्यालय से छात्र संघ सचिव का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

नवीन जोशी 15 साल से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बूथ अध्यक्ष के दायित्व में रहते हुए प्रत्येक विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनावों में अपने बूथ को मजबूत करके भारतीय जनता पार्टी जीतते हुए आ रही है। नवीन जोशी ने स्नातक शिक्षा डी.एस.बी. परिसर नैनीताल कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल से और एलएलबी की उपाधि सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल से प्राप्त की है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page