सैटेलाइट फोन से धमकी, मचा हड़कंप

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 25 जून को नगर के एक युवक को सेटेलाइट कॉल के जरिए धमकाया गया जिससे युवक काफी परेशान हो गया और उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।

पुलिस के अनुसार मल्लीताल निवासी युवक को लगातार आ रही आंतर्राष्ट्रीय काल ने परेशान कर दिया। अंजान व्यक्ति द्वारा युवक को कॉल कर डराया धमकाया जा रहा है। युवक की ओर से मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित

पुलिस जानकारी के अनुसार युवक को बीती 25 जून की रात्रि 10 बजे उसे सेटेलाइट फोन के किसी अंजान व्यक्ति ने फोन किया। उक्त व्यक्ति का नम्बर मोबाइल में डिस्पले नहीं हो रहा था। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे हिंदुवादी गतिविधियों में शामिल न होने की हिदायत देते हुए धमकाया। जिसके बाद उसने फोन काट दिया। युवक को इसके बाद भी 27 जून की सुबह 8.30 बजे भी दो अंतर्राष्ट्रीय काल आई। लेकिन युवक ने कॉल नहीं उठाई। उक्त मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को देते हुए युवक ने मामले की जांच की मांग की है। एसआई सत्येंद्र गंगोला का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page