उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रमोशन में नहीं मिलेगा आरक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com)- उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया है. एससी-एसटी कर्मचारियों को अब प्रमोशन में आरक्षण नहीं दिया जाएगा. इसके तहत जल्द शासनादेश जारी होगा.

बुधवार 18 मार्च को भाजपा सरकार ने जनरल ओबीसी संगठन के पक्ष में हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली है. बता दें कि जनरल ओबीसी संगठन कर्मचारी प्रमोशन पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर दो हफ्ते से ज्यादा समय से बेमियादी हड़ताल पर थे. आज मुख्य सचिव और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति बनी. जिसके बाद कर्मचारियों ने ढोल नगाड़े पर नाचकर खूब जश्न मनाया.

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रमोशन पर रोक के मसले पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ से वार्ता की. उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में बैठक करने के निर्देश दिए थे. जिसके तहत मुख्य सचिव ने आज महासंघ के नेताओं के साथ बैठक की. महासंघ ने मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर बुधवार से उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की बेमियादी हड़ताल में शामिल होने की चेतावनी दी थी. सोमवार को इस संबंध में महासंघ की ओर से मुख्य सचिव को एक पत्र भी सौंपा गया था.

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

महासंघ के प्रदेश महासचिव बीएस रावत के मुताबिक, मंगलवार को महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाईं व उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की थी. सीएम से मुलाकात की और प्रमोशन से रोक हटाने का अनुरोध किया था.  सीएम ने दूरभाष पर मुख्य सचिव को मांग के संबंध में महासंघ से वार्ता करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद अपर सचिव मुख्यमंत्री सुरेश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में पत्र जारी किया.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page