कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने के. पी. छात्रावास के मार्ग पर चलाया सफाई अभियान 22 फरवरी 2026 को कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन की टीम द्वारा नैनीताल के के. पी. छात्रावास के मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने के .पी. छात्रावास के बाहरी रास्तों और आसपास के ढलानों से भारी मात्रा में कचरा, प्लास्टिक और विशेषकर शराब की बोतलें एकत्र कीं। फाउंडेशन ने इस बात पर चिंता जताई कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह कचरा फैलाना पर्यावरण और शहर की छवि के लिए हानिकारक है।

सफाई अभियान को सफल बनाने में ज्योति दुर्गापाल, राजेंद्र प्रसाद, प्रियांशु प्रसाद, हिमांशी, गीतांजलि भंडारी, माही आर्या , आरती बिष्ट,तनुज नेगी, मयंक सनवाल, बीना बसेड़ा, सूरज,संजना रावत,अंजलि बिष्ट, किरन और मोनिका ने अपना सक्रिय योगदान दिया। आज आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में 16 लोगों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर कूड़ा इकट्ठा किया और 16 कट्टे (पॉली बैग) कचरे से भरकर एकत्र किए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण

फाउंडेशन के सदस्यों ने वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने अपील की कि लोग कूड़ा केवल डस्टबिन में ही डालें और कांच की बोतलों व प्लास्टिक को खुले में न फेंकें। संस्था ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य नैनीताल के हर कोने को स्वच्छ और सुंदर बनाना है और इस तरह के अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page