श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, ऑपरेशन प्रहार में थार चालक पर चालानी कार्यवाही
SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी की सख्ती: स्टंटबाजी और अराजकता पर जीरो टॉलरेंस
नैनीताल ( nainilive.com)- दिनांक 21.05.2025 को राहगीर द्वारा बताया कि वाहन संख्या DL4BC7795 थार के चालक द्वारा श्री कैची धाम मार्ग पर अपने वाहन की बोनट व खिड़की में 02 लोगों को बैठाकर खतरनाक स्टंट करते अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डाला जा रहा है।
वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा संबंधित को थार चालक का पता कर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में यातायात निरीक्षक श्री महेश चंद्र द्वारा उक्त वाहन चालक का पता लगा कर राहुल निवासी दिल्ली के विरुद्ध MV ACT के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है। चालक द्वारा भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने हेतु माफी भी मांगी गई।
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। नैनीताल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि कानून का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग
एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी