गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग
प्रतिभागियों ने लोक भवन गोल्फ कोर्स की प्राकृतिक छटा और व्यवस्थाओं की सराहना की
नैनीताल ( nainilive.com)- लोक भवन गोल्फ क्लब द्वारा आयोजित 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखण्ड सहित दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश से प्रतिभागी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने के साथ-साथ नैनीताल स्थित लोक भवन गोल्फ कोर्स की सुरम्य प्राकृतिक छटा का भी आनंद उठा रहे हैं।
लोक भवन गोल्फ कोर्स, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत एवं नैसर्गिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के माध्यम से न केवल गोल्फ खेल को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि उत्तराखण्ड के पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
टूर्नामेंट में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह के शांत, प्राकृतिक और उच्च गुणवत्ता वाले परिवेश में गोल्फ खेलना उनके लिए एक अद्वितीय एवं आनंददायक अनुभव है। उन्होंने लोक भवन गोल्फ कोर्स की व्यवस्थाओं, आतिथ्य सत्कार तथा सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यही विशेषताएं उन्हें बार-बार इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करती हैं।
कई गोल्फरों ने उल्लेख किया कि वे विगत कई वर्षों से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे हैं और प्रत्येक बार यहां खेलना उन्हें नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा प्रदान करता है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी
एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी
राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक
राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर