राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर
नैनीताल ( nainilive.com)- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार सुबह लोक भवन परिसर एवं गोल्फ कोर्स क्षेत्र में पक्षी अवलोकन (बर्ड वॉचिंग) की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया और उनके प्राकृतिक आवास, व्यवहार, खान-पान तथा पर्यावरणीय महत्व की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान विशेषज्ञों ने लोक भवन क्षेत्र में पाई जाने वाली वनस्पतियों, तितलियों एवं पक्षी प्रजातियों की जानकारी देते हुए उनके पारिस्थितिकी तंत्र में महत्व पर प्रकाश डाला। बर्ड वॉचिंग के दौरान ब्लू व्हिस्लिंग थ्रश, कोल टिट, ग्रे-हेडेड वुडपेकर, ग्रीन-बैक्ड टिट, कालीज फीजेंट, स्मॉल निल्टावा और यूरेशियन जे सहित कई पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया गया। साथ ही बांज, रिंगाल, देवदार, पांगर और मैपल सहित विभिन्न वृक्ष प्रजातियों तथा हिल जेजेबेल, इंडियन कैबेज व्हाइट और कॉमन वुड ब्राउन जैसी तितलियों की भी पहचान कराई गई।

राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति एवं जैव विविधता संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभागिता जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चन्द सहित नैनीताल वन प्रभाग एवं लोकभवन की टीम मौजूद रही।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी
राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक
ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण