एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी
हल्द्वानी ( nainilive.com)- तहसील हल्द्वानी के अन्तर्गत (शनिवार) को नगर निगम सभागार में एसआईआर के संबंध में अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में जनपद के विधानसभा क्षेत्र 56-लालकुआं के 51 बूथ लेबल अधिकारी तथा 60-कालाढूंगी के 151 बूथ लेबल अधिकारी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री राय ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र एवं वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं तक यह जानकारी पहुंचाएं कि एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि 01 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। इसके लिए 07 जून से 08 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर फार्म वितरित करेंगे तथा मतदाता द्वारा भरे गए फार्म पुनः प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 15 सितम्बर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार कुलदीप पांडे,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच डी पाण्डे, सहायक परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग
राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक
राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर