अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने किया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत सौपा ज्ञापन
नैनीताल ( nainilive.com )- दिनांक 18/05/2026 को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कुमाउ मण्डल अध्यक्ष श्री सुनील चौधरी जी व कुमाउ मण्डल कानून सलाहकार श्री राहुल पुजारी के नेतृत्व में मण्डल व शाखा हल्द्वानी के पदाधिकारीयो द्वारा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का नैनीताल राज्य अतिथि ग्रह मे भव्य स्वागत किया गया और साथ ही प्रदेश के निगमो/निकायो मे कार्यरत स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों तथा चालको की समस्याओं सम्बंधित ज्ञापन सौपा . इस मोके पर र्सवप्रथम अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कुमाउ मण्डल व शाखा हल्द्वानी के पदाधिकारीयो द्वारा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना जी व उनकी धर्मपत्नी को शादी की सालगिरह पर केक कटवाकर बधाइयाँ प्रेषित की फिर शाखा की महिला मोर्चे व पुरुषों द्वारा मंत्री जी व उनकी पत्नी को शाल पहनकर सम्मानित किया गया .
सभी पदाधिकारियों द्वारा सयुंक्त रुप से मंत्री जी का माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेटकर भव्य स्वागत भी किया गया . कुमाउ मण्डल अध्यक्ष श्री सुनील चौधरी व कुमाउ मण्डल कानून सलाहकार श्री राहुल पुजारी द्वारा मंत्री जी को समाज के सबसे बडे सम्मान का प्रतीक पगडी भी पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात संघ द्वारा निगमो/निकायो मे कार्यरत स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रो) की मूलभूत समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया . साथ ही संघ के निर्देश पर कुमाउ मण्डल कानून सलाहकार श्री राहुल पुजारी द्वारा अपने माँग पत्र (ज्ञापन)को मंत्री जी के समक्ष पढँकर भी सुनाया गया व कर्मचारियों की समस्याओं के बारे मे विस्तार से चर्चा की गयी .
मंत्री जी द्वारा भी संघ को विश्वास दिलाया गया की सरकार अपने पर्यावरण मित्रो के उत्तथान के व उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए वचनबद्ध है। इस दौरे पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कुमाउ मण्डल अध्यक्ष श्री सुनील चौधरी व कुमाउ मण्डल कानून सलाहकार श्री राहुल पुजारी के नेतृत्व में मण्डल व शाखा हल्द्वानी के पदाधिकारीयो द्वारा भवाली व भीमताल मे भी नगर पालिका प्रशासन को कर्मचारियों सम्बंधित मांग पत्र दिया गया जहा भवाली व भीमताल के कर्मचारियों मे उत्साह दिखाई दिया उन सभी कर्मचारियों द्वारा संघ का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।इस दौरे पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ से सुनील चौधरी,राहुल पुजारी,प्रदीप पंवार,रज्जन,अतुल कुमार, दिपक कुमार,पंकज कुमार,निहाल कुमार,मनोज कुमार, पिंटू जी,महिला मोर्चे से मायानैथानी,मधु,लता,नूरी आदि कार्यकर्ता मोजूद रहै।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण