कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने आज डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण किया । डॉ सामंत फैलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज ,फैलो ऑफ रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी ,फैलो ऑफ लिलियन सोसाइटी ऑफ लन्दन है तथा पूर्व में हिमालयन एच एफ आर आई शिमला के निदेशक रह चुके है । डॉ सामंत के 400 से ज्यादा पब्लिकेशन है तथा हिमालयन हैबिटेट इकोलॉजी के एक्सपर्ट्स है । डॉ सामंत ने 1984 में वनस्पति विज्ञान विभाग से एम एस सी तथा बाद में फ्लोरिस्टिक में पी एच डी की ।

आज विभाग में उन्हें शॉल उड़ाकर तथा कप भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । इस दौरान उन्होंने हर्बेरियम ,ग्लास हाउस ,गार्डन आदि देखा तथा महत्पूर्ण सुझाव दिए । इस दौरान प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ हेम जोशी ,डॉ नवीन पांडे, डॉ हिमानी ,डॉ प्रभा पंत ,विशाल बिष्ट , लता नितवाल, शीतल कोरंगा आदि उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page