एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित शैड्यूल से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराया अवगत
पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के दिए निर्देश
हल्द्वानी ( nainilive.com )- उत्तराखण्ड में आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके अधिकृत BLA-2 के साथ भौतिक एवं वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित वर्चुअल माध्यम से अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रयाल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु निर्धारित संपूर्ण शैड्यूल एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोट के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया की SIR का उद्देश्य प्रत्येक पत्र मतदाता का नाम निर्वाचन में सम्मिलित किया जाना तथा अपात्र मृत स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाकर निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाना है
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से अपील की कि वे शत प्रतिशत अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त कर एसआईआर कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल में 1010 पोलिंग स्टेशन के सापेक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 793 एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1001 बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की गई है
श्री रयाल ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देशित किया कि एसआईआर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से शीघ्र ही शतप्रतिशत बूथों में बीएलए नियुक्त करने ककी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तृतीय चक्र में उत्तराखण्ड राज्य हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-
एस.आई.आर. पात्रता की तिथि 01 जुलाई, 2026
तैयारी प्रशिक्षण एवं मुद्रण 29 मई, 2026 से 07 जून, 2026
बीएलओ द्वारा घर-घर विजिट 08 जून, 2026 ये 07 जुलाई, 2026
मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण 07 जुलाई, 2026
मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 14 जुलाई, 2026
दावे-आपत्तियों के दर्ज की अवधि 14 जुलाई, 2026 से 13 अगस्त, 2026
नोटिस फेज दावे-आपत्तियों का निस्तारण 14 जुलाई, 2026 से 11 सितम्बर, 2026
मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 15 सितम्बर, 2026
बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी आरबाजपेई,एडीईओ एच डी पाण्डे एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि यथा शिव गणेश जिला अध्यक्ष बसपा श्री कृष्णा पांडे इंडियन नेशनल कांग्रेस श्री दिनेश खुलवे भारतीय जनता पार्टी श्री मनीष पाल भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य पदाधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट