SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले
नैनीताल ( nainilive.com )- जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), उत्तराखंड एवं कुमाऊं परिक्षेत्र के निर्देशों के बाद नैनीताल जिले में तैनात कुल 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। इस बड़े स्तर के फेरबदल में कई थानों के प्रभारी, चौकियों के इंचार्ज और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, हरपाल सिंह को चोरगलिया से कोतवाली तल्लीताल, राजेन्द्र सिंह रावत को डीसीआरबी से कोतवाली मल्लीताल तथा पूरन राम आगरी को सीसीटीएनएस से डीसीआरबी भेजा गया है। निरीक्षक पूरन राम आगरी को प्रभारी डीसीआरबी और राजेन्द्र सिंह रावत को मल्लीताल कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है। वहीं कई उपनिरीक्षकों में भी व्यापक बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक विमल मिश्रा को थानाध्यक्ष काठगोदाम से कोतवाली तल्लीताल, भूपेन्द्र सिंह मेहता को हल्द्वानी से काठगोदाम कोतवाली, तारा सिंह राणा को चौकी छोई से थानाध्यक्ष चोरगलिया, अनीस अहमद को पुलिस लाइन से खनस्यूं थानाध्यक्ष, मनोज सिंह नयाल को थानाध्यक्ष तल्लीताल से पुलिस कार्यालय, विजयपाल सिंह को खनस्यूं से पुलिस कार्यालय, नरेन्द्र कुमार को चौकी लामाचौड़ से मण्डी चौकी, प्रेमराम विश्वकर्मा को मण्डी चौकी से हाईकोर्ट चौकी, जगवीर सिंह को काठगोदाम से बनभूलपुरा कोतवाली तथा विजय कुमार को मंगोली चौकी से कैंचीधाम चौकी भवाली भेजा गया है।

इसी तरह देवेन्द्र सिंह राजपूत को वाचक से छोई चौकी, सतीश चन्द्र उपाध्याय को तल्लीताल से खैरना चौकी, अर्जुन गोस्वामी को पुलिस लाइन से हल्दूचौड़ चौकी, शंकर नयाल को हल्दूचौड़ से बेतालघाट थाना, जोगेन्द्र यादव को लालकुआं से तल्लीताल कोतवाली, सुनील गोस्वामी को कुँवरपुर से मुखानी थाना तथा कृष्णा गिरी को राजपुरा चौकी से ओखलकांडा चौकी भेजा गया है। इसके अलावा अरुण सिंह राणा को दमुवाढूंगा से क्वारब चौकी, कुमकुम धानिक को काठगोदाम से दमुवाढूंगा चौकी, आरती को हल्द्वानी से राजपुरा चौकी, कृपाल सिंह को हीरानगर से भोटिया पड़ाव चौकी, धर्मेन्द्र कुमार को मालधनचौड़ से काठगोदाम कोतवाली, मनोज सिंह अधिकारी को क्वारब से मालधनचौड़ चौकी तथा ललित पाण्डे को पुलिस लाइन से रामनगर कोतवाली भेजा गया है।
महिला उपनिरीक्षकों में मंदाकिनी राणा को पुलिस लाइन से मुक्तेश्वर कोतवाली, लता बिष्ट को पुलिस लाइन से तल्लीताल कोतवाली, सुस्मिता राणा को पुलिस लाइन से रामनगर कोतवाली, रेनू को पुलिस लाइन से हल्द्वानी कोतवाली तथा मनीषा बिष्ट को मुक्तेश्वर से मुखानी थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही ज्योति कोरंगा को महिला, टेक्निकल सेल से बनभूलपुरा कोतवाली, दीपक सिंह कार्की को मल्लीताल से मंगल पड़ाव चौकी, मोहन सिंह सौन को ओखलकांडा से एसओजी नैनीताल, रमेश चन्द्र पन्त को पुलिस लाइन से एएनटीएफ तथा संजीत राठौर को सम्मन सेल से हीरानगर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोज सिंह नयाल को सम्मन सेल का प्रभारी और सुनीता कुँवर को महिला सेल के साथ एचटीयू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुनीता कुँवर को महिला सेल एवं एचटीयू का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, जबकि अंजुला जैन को तल्लीताल से भीमताल कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट