नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान
नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत ने विश्वविद्यालय में नव नियुक्त शिक्षकों एवं उनके विभागाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विश्वविद्यालय में नवाचार, शोध एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक नव नियुक्त शिक्षक को शोध कार्यों के लिए छह लाख रुपये तक का अनुसंधान अनुदान प्रदान किया गया है। कुलपति प्रो. रावत ने इस पहल को विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कुलपति प्रो. रावत ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्षों ने नव नियुक्त शिक्षकों को विभागों में कार्यालय उपलब्ध कराए हैं, जिससे उन्हें शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने विभागाध्यक्षों के सहयोग की सराहना की।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. रावत ने नव नियुक्त शिक्षकों का स्वागत करते हुए उनसे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षकों की ऊर्जा एवं नवीन दृष्टिकोण विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बैठक में नव नियुक्त प्रो. दीपक पालीवाल एवं प्रो. प्रीति आर्या, एसोसिएट प्रोफेसरों में डॉ. बामा प्रसाद दत्ता, डॉ. मीनू रानी, डॉ. रमेश चंद्र बेलवाल, डॉ. जिबू साबू एम. तथा उप पुस्तकाध्यक्ष डॉ चारु चंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रो. एल. एम. जोशी, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. आशीष मेहता तथा प्रो. अनीता पाण्डे भी उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण