कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आज (शुक्रवार) को डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन उपकरणों, विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों एवं पारंपरिक आभूषणों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर आयुक्त ने विभिन्न विषयों पर शोध कर रहे छात्र-छात्राओं से विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें शोध कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव एवं टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि शोध के क्षेत्र में निरंतर अध्ययन, नवीन सोच और गहन विश्लेषण अत्यंत आवश्यक है।
आयुक्त ने कहा कि हिमालय संग्रहालय में अनेक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की वस्तुएं संरक्षित हैं, लेकिन वर्तमान में संग्रहालय का स्थान सीमित होने के कारण सभी सामग्री का समुचित प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने संग्रहालय के विस्तार हेतु अतिरिक्त भूमि चिन्हित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ऐतिहासिक धरोहरों एवं उपकरणों को देखने से नई पीढ़ी को इतिहास एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है तथा नए विचार विकसित होते हैं।
इस दौरान संग्रहालय प्रभारी प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. संजय टम्टा, डॉ. मनोज बाफिला, पी.एस. अधिकारी, डॉ. भुवन चन्द्र शर्मा, डॉ. विरेन्द्र पाल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ