गोवा विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया कुमाऊं विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण
नैनीताल ( nainilive.com )- गोवा विश्विद्यालय के ३० परास्नातक के छात्रों का दल ५ प्राध्यापकों सहित आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर नैनीताल स्थित जंतु विज्ञानं विभाग में शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचा। भ्रमण के दौरान दल ने विभाग के संग्रहालय , शोध प्रयोगशाला , पुस्तकालय एवं शैक्षिक काशों की जानकारी प्राप्त की. विभाग के शोध छात्रों से भी दल के सदस्यों ने मुलाकात की और विभाग में विभिन्न विषयों पर हो रहे शोध कार्यों की जानकारी आदान प्रदान की. भ्रमण दल ने विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो सतपाल सिंह बिष्ट से भी मुलाक़ात की एवं उनके निर्देशन में विभाग द्वारा चल रही कई शोध परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण दल में डॉ शांति देसाई, डॉ नितिन सावंत, रूपाली पंडित, मकाइला चेट्टी , गौरव आदि एवं विभाग से डॉ दीपिका गोस्वामी, डॉ हिमांशु लोहानी, शोध छात्र राशि मिगलानी, डॉ नेत्रपाल शर्मा , दीपक मेलकानी आदि मौजूद रहे.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए- डीएम ललित मोहन रयाल
Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण
उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू