बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
नैनीताल ( nainilive.com )- दिनांक 11.02.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा चिकत्सा विभाग व पुलिस विभाग के साथ मिलकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई । शिविर मे चिकित्सा विभाग से आये डॉ अभिलाषा द्वारा किशोरावस्था मे होने वाले परिवर्तन के बारे मे जानकारी देते हुए बातया गया की लड़कियों में मासिक धर्म की शुरुआत, और स्तनों का विकास शुरू होता है । शरीर पर बालों का आना: बगल और जननांगों के आसपास बाल उगने लगते हैं।त्वचा और पसीने में बदलाव: तैलीय ग्रंथियां और पसीने की ग्रंथियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं। इसके कारण चेहरे पर मुहांसे और शरीर से पसीने की गंध बढ़ सकती है। गुड टच बेड टच के बारे भी जानकारी भी दी गई।
सचिव / सिविल जज द्वारा छात्राओ को समानता का अधिकार के बारे बताते हुए कहा भारत के संविधान (अनुच्छेद 14-18) द्वारा प्रदत्त एक मौलिक अधिकार है, जो कानून के समक्ष सभी नागरिकों की बराबरी की गारंटी देता है। इसका उद्देश्य जाति, धर्म, लिंग, नस्ल या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव को समाप्त करना और समाज में सभी को समान अवसर प्रदान करना है। व पॉक्सो ( एक्ट 2012 (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) एक विशेष कानून है, जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों (लड़के और लड़कियां दोनों) को यौन उत्पीड़न, शोषण और पोर्नोग्राफी से बचाने के लिए 14 नवंबर 2012 को लागू किया गया था। यह कानून लिंग-तटस्थ है और इसमें गंभीर मामलों में मृत्युदंड सहित कठोर सजा का प्रावधान है, जिसके तहत विशेष अदालतों में त्वरित सुनवाई होती है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलाप के बारे मे भी जानकारी दी गई पुलिस विभाग से एस0आई0 स्नेहा कोरंगा द्वारा छात्राओ को यौन उत्पीड़न सम्बन्धित और बेल्कमेलिंग व अन्य बच्चो से सम्बन्धित अपराधो के बारे मे जानकारी दी गई।
शिविर मे प्रधानचार्य रेखा गाडिया ग्राम प्रधान भावना पड़ियार पी0एल0वी0 संजय कुमार, सुनील हलसी, चित्रकला देवी, पूजा देवी अन्य मौजूद रहे।।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण