आखिर देश की बेटी निर्भया को मिला इंसाफ, चारों दोषियों को दी गई फांसी
नई दिल्ली ( nainilive.com)- आज सुबह साढ़े पांच बजे निर्भया के चारों दोषियों पवन, अक्षय, मुकेश और विनय को फांसी दे दी गई. मेडिकल टीम ने शवों की जांच कर उन्हें फांसी से उतार दिया है. शवों को एंबुलेंस के जरिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पहुंचाया जाएगा वहां पांच डॉक्टरों की टीम बॉडी का पोस्टमार्टम करेगी. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जाएगी.
पोस्टमार्ट के बाद चारों शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. निर्भया के दरिदों के शव को 8 बजे जेल परिसर से डीडीयू अस्पताल ले जाया जायेगा. निर्भया के चारों दोषियों को मृत घोषित कर दिया गया है. चोरों शवों को पोस्टमार्टम करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा जाएगा. आपको बता दें दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में मौत की सज़ा पाए चार में से तीन दोषियों की याचिका को गुरुवार देर रात को खारिज कर दिया था.
इस याचिका में तीन दोषियों ने निचली अदालत द्वारा उनकी फांसी पर रोक नहीं लगाने के फैसले को चुनौती दी थी. चारों दोषियों को आधे घंटे तक फंदे में लटकाया गया निर्भया के चारों दोषियों को आधे घंटे तक फांसी के फंदे में लटकाया गया. थोड़ी देर में चार डॉक्टर परीक्षण करेंगे, और उनके मौत की पुष्टि करेंगे. अगर परिजन शव सौंपा जाएगा, अगर परिजन शव लेने के लिए तैयार नहीं होंगे तो जेल प्रशासन शव का अंतिम संस्कार करेगा.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
रोटरी क्लब नैनीताल के तत्वाधान में रोटरी ( पीस) शांति कार रैली का हुआ आयोजन , दिया शांति और भाईचारे का सन्देश
दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन