उत्तराखंड में देसी एवं विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर लगी रोक

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )-  पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस से देशवासियों को बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने विदेशियों और दूसरे सैलानियों के प्रदेश में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है।

डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर के सचिव नितेश कुमार झा ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस (कोविड 19) के प्रसार को रोकने और उससे राज्य की जनता को बचाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। इस बाबत एडवाइजरी जारी कर लोगों को सुरक्षित रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश में आने वाले सैलानियों और विदेशियों के राज्य में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी

उन्होंने जनता से अपील की है कि बेहद जरूरी न होने पर वे यात्रा न करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं। कोरोना वायरस से घबराने की नहीं, लेकिन उससे सचेत रहने की जरूरत है। श्री झा ने कहा कि सावधानी बरत कर हम इस वायरस को पराजित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व निधि को लेकर विकास भवन में बैठक, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page